फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने आग लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमूदपुर बड़ेरी गांव में शुक्रवार को सुबह विवाहिता ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महमूदपुर बड़ेरी गांव के धनंजय सिंह की पत्नी 28 वर्षीय डाली सिंह ने सुबह घर के अंदर अपने कमरे में खुद को आग लगा ली। झुलसकर उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के वक्त मृतका की सास उसके दो बच्चों आठ वर्षीय अंश एवं पांच वर्षीय आर्या को स्कूल छोडने गई थी। स्कूल से वापस आने पर घर का नजारा देख वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आस पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचना दी। मृतका का पति नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर रहता है। घर में उसके साथ सास व उसके बच्चे रहते थे। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता सुरेरी थाना क्षेत्र के पूरेदयाल कसेरू निवासी जयप्रकाश सिंह के सामने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मायके वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें