धर्मापुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के चौरा गांव में शुक्रवार की सुबह कूकर फटने से बुआ और भतीजा गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चौरा गांव निवासी प्रतिभा (19)रसोई में खाना बना रही थी। उसका भतीजा किशन (5) पास में ही खेल रहा था। कूकर अचानक फट गया। जिससे दोनों झुलस गए। शोर सुनकर पहुंचे परिजन और आस पास के लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।