फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के गुरदौली गावं में रविवार की दोपहर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पथराव और हवाई फायरिंग भी किया। दो वाहनों के शीशे भी तोड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस देखकर दोनों पक्ष फरार हो गए। किसी ने कोई तहरीर नहीं दिया है। गुरदौली गांव निवासी दुर्गेश यादव मुस्तफाबाद में सड़क के किनारे अपना खेत भर रहे थे। तभी पुरानी रंजिश को लेकर अमरथुआ गांव निवासी वीनेश राजभर व विनय राजभर से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि थोड़ी देर में दोनों पक्ष से ईंट पत्थर व अवैध असलहा लेकर लोग इकठ्ठा हो गए। ईंट पत्थर भी चलने लगे जिससे दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। आरोप है कि इसी बीच किसी पक्ष से हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। बवाल में दो चार पहिया वाहन के भी शीशे तोड़ दिए गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा का कहना है कि मारपीट और बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें