बदलापुर। क्षेत्र के शाहपुर बाजार में रविवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि दो बाल-बाल बच गए।
सुजानगंज थाना क्षेत्र के सलारपुर निवासी विमलेश गौतम पुत्र जोखन (20), जुगनू गौतम पुत्र चंद्रकांत (17) व सचिन गौतम पुत्र राजनाथ (17) बाइक से घनश्यामपुर अपने दोस्त संदीप की शादी में भाग लेने आया था। जहां से तीनों बाइक से बेलवाई बारात जा रहे थे। शाहपुर बाजार में पहुंचने पर ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गिर पड़े। इसी दौरान बाइक चला रहा विमलेश ट्रक के पिछले चक्के के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दोनों साथी दूसरी तरफ गिरने से बाल बाल बच गए। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।