फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की घटना के तीसरे दिन भी केस दर्ज नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र सरायगुंजा गांव के पास तीन दिन पूर्व बाइक सवार से तमंचे के बल पर साढ़े बारह हजार रुपये व मोबाइल लूट के मामले में केस दर्ज न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को थाने का घेराव किया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।
विज्ञापन

सरपतहा थाना क्षेत्र के भिउरहा गांव निवासी प्यारे मोहन मिश्र गुरुवार को पट्टी प्रतापगढ़ से अपनी बुलेट से घर जा रहे थे । शाम करीब छह बजे वह सरायगुंजा गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आए लाल रंग की पल्सर सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर बुलेट सवार को रोक लिया । जब तक वह कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने कट्टे की मुठिया तथा लात घूसों से उनकी पिटाई कर लहूलुहान कर दिया । इसके बाद उनके पाकेट से बारह हजार रुपये नकदी सहित कीमती मोबाइल लूटकर बटाऊबीर की तरफ भाग गए । पीड़ित की सूचना पर डायल 100 पुलिस तथा चौकीप्रभारी घनश्यामपुर ने मौके पर पहुंचकर घटना के बारे में पूरी जानकारी ली और बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। पीड़ित का आरोप है कि प्रभारीनिरीक्षक द्वारा केस दर्ज करने में आनाकानी की जा रही है। पुलिस घटना का कहीं जिक्र तक न करने का दबाव बना रही है। थाने का घेराव करने वालों में अशोक मिश्र , वेदप्रकाश उपाध्याय , राकेश मिश्र , राधेमोहन, राजेश मिश्र, रामकुमार मिश्र,रामकुमार, दयाशंकर आदि लोग थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें