फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपती की पिटाई के मामले में सात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ताखा शिवपुर गांव के पास शुक्रवार को थाने से लौट रहे दंपती की पिटाई के मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वहीं पीड़ित पन्नालाल की तहरीर पर आरोपित जय नारायण समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को पन्नालाल कोतवाली में तहरीर देकर अपनी पत्नी के साथ बाइक से घर लौट रहा था। गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप मनबढ़ों ने रोककर उनकी पिटाई कर दी। पीड़ित पक्ष के लोगों ने पिटाई के दौरान फायरिंग करने व पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए चिरैयामोड़ के समीप सड़क जाम कर दिया था। पीड़ित पन्नालाल की तहरीर पर पुलिस ने जय नारायण समेत सात नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित जय नारायण को गिरफ्तार कर लिया। सड़क जाम करने के आरोप में पुलिस ने मनोज कुमार, उदयभान, अजय कुमार व प्रिन्स गौड़ को हिरासत में लेकर शान्तिभंग की धारा में चालान कर दिया। शिवपुर गांव निवासी पन्नालाल व जय नारायण के बीच पुरानी रंजिश है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें