खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव में मायके आई विवाहिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में विवाहिता ने कहा है कि युवक बहला फुसलाकर उसे गुजरात ले गया जहां एक कमरे में बंद कर 15 दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसके बैंक खाते से 1.76 लाख नकद व एक लाख से अधिक कीमत के गहने भी ले लिए। पुलिस ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।