बदलापुर/घनश्यामपुर। सिंगरामऊ थाने की पुलिस ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी के मामले में विद्यालय के प्रबंधक समेत दो के खिलाफ केस दर्ज किया है। घटना के पांचवें दिन पुलिस ने एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की है।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक और सीओ सौम्या पांडेय को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि नौ अक्तूबर की शाम को नकहरा खानदेव निवासी प्रबंधक मानसिंह उर्फ संजीव सिंह एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर छेडख़ानी और मारपीट की। बात का एफआईआर आरोप है कि पीड़ित महिला घटना के दिन ही थाने पर पहुंची तो पुलिस ने उसे डाटकर भगा दिया था। माहिला ने इसकी शिकायत एसपी और सीओ से की तो एसपी के निर्देश पर रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।