मीरगंज। ट्रेन में यात्री को बैठाने आए एक यात्री का पर्स आरपीएफ जंघई को मिला। जिसे टीम ने यात्री को फोन पर सूचना देकर लौटाया दिया। सुजानगंज थाना प्यारेपुर गांव निवासी हनुमान सिंह बुधवार को कामायनी से किसी को बैठाने जंघई स्टेशन आए थे। जहां उसका पर्स गिर गया। जो आरपीएफ कास्टेबल प्रमोद कुमार को मिल गया। उन्होंने पर्स में मिले मोबाइल नम्बर के आधार पर सूचना दे दी। सूचना पर पहुंचे हनुमान सिंह स्टेशन पहुंचे और रूपये से भरा पर्स पाकर काफी खुश हुए। पर्स में रूपये के अलावा ड्राइविंग लाईसेन्स, एटीम कार्ड, निवार्चन कार्ड व अन्य कागजात था। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर रोहताश कुमार, कास्टेबल सविन्द्र सिह व जितेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।