गोपीगंज। क्षेत्र के जगन्नाथपुर के पास अनियंत्रित होकर गिरने से एक बाइक सवार तीन युवक गिरकर घायल हो गए। इलाहाबाद के फूलपुर निवासी रोहित पांडेय (21), कृष्णकांत शुक्ला (62), अंकित पांडेय (21) बुधवार की सुबह बाइक से विंध्याचल दर्शन के लिए जा रहे थे। वह गोपीगंज मिर्जापुर मार्ग स्थित जगंनाथपुर के पास बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार तीनों युवक गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।