सिंगरामऊ। स्थानीय कस्बे में स्थित महाकाली मंदिर में नाबालिग लड़की को भगाकर शादी करने पहुंचे युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी (14) को बदलापुर थाना क्षेत्र के खजूरन गांव निवासी युवक एक पखवारा पूर्व बहला फुसलाकर साथ ले गया था। लड़की के पिता के अनुसार वह पत्नी के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए रिश्तेदार के घर गए था। उनकी बेटी घर पर अकेले थी। उसी दौरान बदलापुर थाना क्षेत्र के खजूरन गांव निवासी लवकुश खरवार उनके घर पर पहुंचा और शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में लगी थी। तभी मंगलवार को सिंगरामऊ पुलिस को खबर लगी कि नाबालिग लड़की को ले जाने वाला युवक उसे लेकर शादी करने के लिए मां काली मंदिर पहुंचा है।। पुलिस ने मंदिर से ही दोनों को पकड़कर थाने ले आई। जहां लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने लड़की को महिला कांस्टेबल के साथ मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपी युवक बदलापुर थाना क्षेत्र के खजुरन गांव निवासी लवकुश खरवार के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया।