फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची का नग्न फोटो किया वायरल, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बच्चों के साथ नग्न अवस्था में खेल रही एक बच्ची की मोबाइल से फोटो खींचकर उसे वायरल कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने बच्ची के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट, आईटी एक्ट के तरहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर एक हफ्ते पहले दी गई थी, केस अब दर्ज हुआ है। आरोप है कि पुलिस इस मामले की लीपापोती कर रही थी। पीड़ित परिवार पर समझौते के लिए दबाव बना रही थी जब बात नहीं बनी तब मुकदमा किया गया।
विज्ञापन

एक गांव में बच्चों के साथ पांच साल की बच्ची नग्न अवस्था मेें खेल रही थीं। उसका नग्न फोटो महेंद्र मणि त्रिपाठी नामक व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी बच्ची के परिवार वालों को हुई तो उन्होंने 17 सितंबर को पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले में सुलह समझौता कराने में जुट गई। कई बार दोनों पक्षों में थाने पर पंचायत हुई। पुलिस ने कई बार समझौता के लिए दबाव बनाया। पीड़ित परिवार के लोगों को धमकाया भी। लेकिन उन्होंने कहा कि जब बच्ची खेल रही थीं तो ऐसा इन्होंने क्यों किया। इससे उसके परिवार का अपमान हुआ है। पंचायत में सुलह समझौता नहीं हुआ। तो पुलिस ने आरोपी महेंद्र मणि त्रिपाठी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें