फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों व एसओ के खिलाफ वाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मीरगंज थाना क्षेत्र के जरौना निवासी मिस्त्री अरविंद की गत दिनों रंजिश को लेकर हत्या के मामले में तीन आरोपियों एवं रिपोर्ट दर्ज न करने वाले थानाध्यक्ष व मुंशी के खिलाफ वाद दर्ज कर कोर्ट ने क्षेत्राधिकारी को जांच का आदेश दिया। जांच आख्या कोर्ट में 3 अक्टूबर को पेश करने का भी आदेश हुआ।
विज्ञापन

भोलानाथ विश्वकर्मा निवासी जरौना, मीरगंज ने कोर्ट में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दिया कि उसका पुत्र अरविंद जो मिस्त्री का काम करता था, उसे आरोपी इंद्रजीत व अन्य आरोपी दरवाजे की मरम्मत के लिए ले गए। आरोप के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। वादी के पुत्र का शव बनकट रेलवे लाइन पर पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। आरोपी के घर से वादी के पुत्र की बाइक बरामद हुई। वादी के पुत्र का शव सदर अस्पताल ले जाया गया। वादी थाना मीरगंज में प्रार्थना पत्र देने गया। जहां दबाव में आकर पुलिस वालों ने कोई कार्रवाई नहीं की। प्रार्थना पत्र उठाकर फेंक दिया। वादी ने मुख्यमंत्री, आईजी व पुलिस के अन्य अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। तब उसने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें