फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले मे उतराया मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मीरगंज। बसेरवा गांव स्थित सगरा नाले में सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव उतराया मिला। शव की पहचान बरसठी के कारो गांव निवासी उमाशंकर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बरसठी क्षेत्र के कारो इमिलिया निवासी उमाशंकर (50) रविवार को जंघई अपनी ससुराल गए थे। शाम को वहां से लौटे, लेकिन अपने घर नहीं पहुंचे। सुबह उनका शव सगरा नाले में मिला। मृतक उमाशंकर की जेब में तीन हजार रुपये भी मिले। परिवारों का अनुमान है कि वह ससुराल से लौट रहे थे। रास्ते में नाले में गिर गए। जिससे उनकी मौत हो गई। उधर एसओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो सकेगा कि मौत की वजह क्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें