बदलापुर/घनश्यामपुर। बदलापुर कस्बे के स्टेशन रोड पर स्थित स्वाति पैथोलॉजी संचालक एसके गुप्ता पर पुलिस ने अवैध रूप से पैथोलॉजी सेंटर संचालित करने पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डा. आरके सिंह की तहरीर पर की है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक वरुणेंद्र राय कर रहे हैं।
आरोप है कि स्वाति पैथोलॉजी सेंटर से डेंगू की गलत रिपोर्ट देने से डोमपुर गांव निवासी नन्हेंलाल की बेटी प्रतिमा को सही इलाज नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने स्वाति पैथोलॉजी के संचालक पर केस दर्ज करा दिया। हालांकि क्षेत्र में अब भी कई पैथोलॉजी सेंटर संचालित हो रहे हैं जिनके पास लाइसेंस नहीं है। हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय ने जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पत्र लिख कर अवैध पैथोलॉजी सेंटर तथा झोलाछाप डाक्टरों को चिह्नित कर प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।