फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात घर में सो रही किशोरी के साथ तीन की संख्या में पहुंचे मनबढ़ों ने सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े तो मनबढ़ फरार हो गए। किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात में खाना खाने के बाद परिवार के सदस्य सो रहे थे। बेटी घर के बरामदे से लगे एक कमरे में सो रही थी। रात में करीब 10 बजे तीन की संख्या में मनबढ़ युवक बेटी के कमरे में घुस गए और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। बेटी ने शोर मचाया तो बरामदे में सो रहे परिवार के लोग शोर मचाते हुए दौड़े। आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस केस दर्ज किए बिना ही घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें