फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दूकान का ताला तोड़कर दो लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। स्थानीय कस्बे में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान का ताला तोड़कर शनिवार की रात नकदी समेत दो लाख से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। घटना से चंद कदम दूरी पर ही पुलिस बूथ है लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दी गई तो वह छानबीन करके लौट गई।
विज्ञापन

मानीकला गांव निवासी नासिर की खेतासराय के गुलशन मार्केट के पास रेडीमेड कपड़े और फुटवियर की दुकान है। रविवार को नासिर जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान के शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर रखे जींस के पैंट, शर्ट समेत कई कीमती कपड़े और कैश बाक्स में रखा 70 हजार रुपया नकदी गायब था। दुकान मालिक नासिर के अनुसार नकदी समेत दो लाख का सामान चोरी हुआ है। घटना स्थल से महज 50 मीटर की दूरी पर पुलिस बूथ है। जहां रात में पुलिस की ड्यूटी होती है लेकिन उसे चोरी की पुलिस को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें