जौनपुर। शाही किले में घूम रहे प्रेमी जोड़ों से एसओ महिला तारावती यादव ने पूछताछ कर उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया। कोई खास शिकायत नहीं मिलने पर टीम वापस लौट आई।
एसओ महिला को शिकायत मिली थीं कि शाही किले में मनबढ़ युवक महिलाओं के साथ गलत हरकत करते है। इस सूचना पर तारावती यादव, सिपाही विजय लक्ष्मी, अर्चना तिवारी, ज्योति, सत्यमा ओझा आदि के साथ पहुंच गई। पुलिस देख प्रेमी जोड़े इधर - उधर भागने लगे। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ कर उनके परिवार वालों को भी इसकी सूचना दी। इस दौरान किसी महिला ने कोई शिकायत नहीं किया।