गौराबादशाहपुर। कस्बे में हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापार मंडल ने पुलिस प्रशासन के प्रति आक्रोश जताया है। व्यापारियों का कहना है कि कस्बे में पुलिस चौकी होने के बावजूद चोरी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह के नेतृत्व में व्यापारियों ने मंगलवार को थानाध्यक्ष से मिलकर मामले की जानकारी दी। मांग किया कि व्यापारियों की दुकानों की सुरक्षा को लेकर कस्बा में रात के समय गस्त बढ़ाई जाए। कस्बे में सोमवार की रात जावेद के मोबाइल शाप में चोरी की घटना हुई। इससे पहले भी कई चोरियां हो चुकी हैं। इस अवसर पर एकराम अंसारी, पप्पू अहमद आदि मौजूद रहे। एसओ उदय प्रताप सिंह ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि रात में पुलिस गश्त शुरू की जाए।