धर्मापुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के के गद्दीपुर गांव रविवार की रात चोरों ने दो घरों से दस हजार नकदी व जेवरात समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल पार कर दिया।
गद्दीपुर गांव निवासी शिवजतन यादव के घर में चोर छत के रास्ते से घुसकर आंगन में उतरे चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर आलमारी और बाक्स में रखी सोने की दो चेन, मांगटीका, चार जोड़ी पायल, एक अंगूठी, पांच नाक की कील, कीमती साड़ियां और नकदी समेत डेढ़ लाख से अधिक का माल पार कर दिया। शिवजतन बेटी की शादी की तैयारी कर रहे थे। शादी के लिए जेवरात और कपड़े आदि पहले से ही खरीदकर घर में रखे थे। सारा माल चोरों ने पार कर दिया। इसी गांव में सुभाष यादव के घर में घुस कर नकदी व जेवरात समेत पचास हजार से अधिक का माल चोरों ने पार कर दिया। घटना के वक्त परिवार के लोग घर के बरामदे में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को खबर दी गई। पुलिस ने छानबीन की लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।