महराजगंज। बदलापुर थाना क्षेत्र के कड़ेरेपुर गांव के निकट मंगलवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को असलहे से डरा धमकाकर पांच हजार नकदी व एटीएम कार्ड छीन कर फरार हो गए।
महराजगंज थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी साजिद अली के पुत्र आसिफ अली(22) मंगलवार की शाम पांच बजे अपनी बाइक से किताब खरीदने बदलापुर जा रहा था। उसके मुताबिक वह कड़ेरेपुर के पास पहुंचा था तभी पहले से ही घात लगाए पल्सर सवार बदमाशों ने आसिफ को रोक लिया। बदमाशों ने आसिफ की कनपटी पर तमंचा सटाकर पांच हजार नकदी सहित, घड़ी व एटीएम कार्ड छीनकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है।