फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शव यात्रा के दौरान हत्यारोपी के घर किया पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सुइथाकला। सरपतहा थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में सफाई कर्मचारी सिकंदर की हत्या से गुस्साए लोगों ने सोमवार को शव यात्रा के दौरान हत्यारोपी के घर पर पथराव कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में लोगों ने पथराव किया। हालांकि किसी को चोट आने की खबर नहीं है। पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। गोमती नदी के इमिलिया घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर रविवार की शाम शव सड़क पर रखकर हाईवे जाम करने वालों पर पुलिस केस दर्ज करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

समोधपुर गांव निवासी सफाई कर्मचारी सिकंदर गौतम शनिवार को मारपीट में घायल हो गए थे। उपचार के दौरन वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। गांव में मरे हुए सांप को खेत में फेंकने के विवाद में मारपीट हुई थी। इस घटना में चार अन्य लोग घायल हो गए थे। रविवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंपा तो परिजन शव लेकर घर आ गए। गुस्साए लोगों ने सरपतहा तिराहे के पास शव हाईवे पर रखकर लखनऊ बलिया मार्ग को जाम कर दिया था। लोगों का आरोप था कि हत्यारोपी एसडीएम का बेटा है इस नाते पुलिस उसका बचाव कर रही है। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ शाहगंज और तहसीलदार ने समझा बुझाकर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त करवाया तो लोग शव का अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए। लेकिन घर पहुंचने पर फिर लोगों ने कहा कि जबतक हत्यारोपी धनंजय गौतम की गिरफ्तारी नहीं होगी तबतक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेगे। लोग घर पर ही शव रखकर बैठ गए। सुबह किसी तरह पुलिस ने समझा बुझाकर उन्हें शव के दाहसंस्कार के लिए राजी किया। शव यात्रा निकली तो पुलिस भी मौजूद थी। शव यात्रा हत्यारोपी के घर के सामने से गुजर रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने हत्यारोपी के घर पर पथराव कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सीओ शाहगंज अजय कुमार का कहना है कि पुलिस हाईवे जाम करने वालों पर भी केस दर्ज करेगी। इसके लिए जाम करने वालों को चिह्ेनित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें