शाहगंज। प्राइवेट बस से यात्रा कर रही महिला के बैग को काटकर उचक्कों ने 11 हजार नकदी सहित जेवरात उड़ा दिया। पुलिस बस परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है।
अखंड नगर थाना क्षेत्र के घाटमपुर गांव निवासी सुलेखा पाण्डेय पुत्री रमाशंकर पाण्डेय अपनी मां दुर्गावती के साथ शुक्रवार को अहिरौला आजमगढ़ से बस पर सवार होकर घर वापस आ रही थी। खलासी ने उक्त महिला का बैग बस के पिछले हिस्से में रख दिया। महिला शाहगंज पहुंची जहां बैग निकाला तो वह कटा था। शक होने पर उसने अपना बैग चेक किया तो बैग रखा 11 हजार नकदी सोने चांदी के गहने गायब थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने संदेह के आधार पर बस चालक व खलासी को हिरासत में ले कर पूछताछ में जुटी है।