मछलीशहर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मछलीशहर में भर्ती कराया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव में आपसी रंजिश में हुई मारपीट के दौरान इंद्राज (68), फूलकुमारी( 33), राम अवध (58), गुडिय़ा (15), अमरावती (65) घायल हो गई। जबकि मतरी गांव में हुई मारपीट में एक पक्ष से कमला देवी( 40), उमाशंकर( 42) और दूसरे पक्ष के मंगरुराम (50) व सुनील कुमार घायल हो गए। परिजन घायलो को सीएचसी में लेकर आए जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की तहरीर कोतवाली में दी गई है।