मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थानांतर्गत सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के निकट अपने चाचा के साथ रह कर पढ़ाई कर रहा 15 वर्षीय छात्र राज मौर्या पुत्र सुरेश मौर्य शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। तमाम संभावित ठिकानों पर खोजबीन के बाद भी किशोर का पता नहीं चला तो परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत मुकेश मौर्या निवासी मोहल्ला तेलीकोटा रिकाबगंज थाना कैंट जनपद फैजाबाद सतहरिया में किराए के मकान में रहते हैं। उनके साथ उनका भतीजा राज मौर्य रह कर स्थानीय सार्वजनिक इण्टर कॉलेज में कक्षा 10 में पढ़ाई करता था। पुलिस को दी गई तहरीर में मुकेश ने बताया कि वह शनिवार की सुबह कमरे से किसी कार्य के लिए निकला था। काफी देर तक लौटकर नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई लेकिन उसका पता नहीं चला।