फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी कैंट स्टेशन से लापता महिला जंघई में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन से 18 जून को लापता महिला को जंघई स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो से बरामद किया गया। आरपीएफ ने स्टेशन पर लगाये गये गुमशुदगी के पोस्टर से महिला की पहचान की और परिजनों को बुला कर उसे सौंप दिया।
विज्ञापन

वाराणसी के सदर बाजार की अकीला बेगम (40) पत्नी इकबाल अहमद वाराणसी स्टेशन से इंटरसीटी से लखनऊ रवाना हुई। वह लखनऊ नहीं पहुंची तो परिजनों ने जीआरपी में गुमशुदगी दर्ज कराई । महिला के दोनों बेटे फैजान व अफजल ने मां के गायब होने का पोस्टर जगह-जगह लगवाया। शनिवार को आरपीएफ प्रभारी जयराम मीना व कास्टेबल हरिश्चंद्र यादव प्लेट फार्म नम्बर दो पर गश्त कर रहे थे। उनकी निगाह वहां बैठी महिला पर पड़ी तो लगा कि जिसकी तस्वीर पोस्टर में है, यह वही महिला है। पूछताछ में उसने अपना अकीला ही बताया। इसके बाद दोनों ने पोस्टर पर दिए नंबरों पर संपर्क किया। अकीला की बेटी शकीला ने बताया की उसकी मां ही गायब है। सूचना के बाद उसके दोनों पुत्र जंघई पहुंचे जहां से मां को लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें