फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी संग डांस को लेकर मारपीट, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्तकी संग डांस को लेकर मारपीट
विज्ञापन

तहरीर पर एक नामजद सहित कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो

बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के अवायां ग्राम में शुक्रवार की रात बारात में द्वार पूजा के दौरान नर्तकी के साथ डांस को लेकर युवकों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान झगड़े में बीच बचाव कर रहे युवक को शीशे की बोतल और लोहे के रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया, इससे बारात में भगदड़ मच गई। आनन-फानन में घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उभांव थाना क्षेत्र के चंदाडीह ग्राम निवासी राम नारायण वर्मा की लड़के की शादी के लिए बारात अवायां ग्राम निवासी मदन वर्मा के घर आई हुई थी। बारात में बाजे की धुन पर नर्तकी डांस कर रही थी। इस दौरान गांव के कुछ युवक नर्तकी के साथ डांस करने को लेकर बवाल करने लगे। इसको लेकर युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद मारपीट होने लगी। इस बीच बीच-बचाव करने करने आए चंदाडीह ग्राम निवासी भानु प्रताप यादव पर युवकों ने शीशे की बोतल और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर ,आंख और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई। इस बीच किसी की सूचना पर 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही हमलावर भाग खड़े हुए। इस संबंध में घायल युवक के चचेरे भाई रामकुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें