शाहगंज। शाहगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर बड़ौना गांव के पास शुक्रवार को बोलेरो के धक्के से अनियंत्रित होकर टैंपो पलट गया। जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार राजकीय पुरुष चिकित्सालय में कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद चालक बोलेरो छोड़कर फरार हो गया।
टेंपो चालक शुक्रवार को रुधौली बाजार से सवारी लेकर शाहगंज जा रहा था। बड़ौना गांव के पास पीछे से आ रहे बोलेरो चालक ने टक्कर मार दिया जिससे अनियंत्रित होकर टेंपो सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी गुलाबचंद (55) निवासी रामनगर कटघर थाना सरपतहां, राम पूजन (58) निवासी गभिरन थाना खुटहन, दुर्गावती (50) पत्नी राम उजागिर और इसरावती देवी (40) पत्नी जमुना यादव निवासी भोरमऊ थाना फूलपुर आजमगढ़ घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने टेंपो से यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। गुलाबचंद, राम पूजन और दुर्गावती की हालत गंभीर देखते उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस बोलेरो को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।