जौनपुर। जमीन कब्जा कराने को लेकर पति-पत्नी का उत्पीड़न करने के आरोप में कोर्ट ने सुरेरी के थानाध्यक्ष सुरेरी समेत छह लोगों पर मुकदमा करने का आदेश दिया है।
सुरेरी निवासी चंद्रभान राजभर ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि विपक्षी सर्वेश व अन्य आरोपी उसकी जमीन को हड़पना चाहते हैं। पुलिस भी उनका सहयोग कर रही है। 26 अप्रैल को आरोपी थानाध्यक्ष सुरेरी व पुलिसकर्मियों के साथ उनकी आबादी कब्जा करने पहुंचे। पुलिसवाले जमीन पर टीन शेड डलवाकर कब्जा करवाने लगे व सामान फेंक दिया। विरोध पर उसे व उसकी पत्नी को थाने ले जाकर बंद कर दिया। उनको बुरी तरह से मारापीटा गया और दो हजार रुपये लेने के बाद छोड़ा गया। दरोगा रिवाल्वर सटाकर कहा कि जमीन पर कब्जा नहीं करने दोगे तो मुकदमा लाद कर जेल भेज दूंगा। पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दी गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के खाना पट्टी में दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने और घर से निकालने के मामले में रिपोर्ट नहीं दर्ज करने के मामले में कोर्ट ने थानाध्यक्ष सिकरारा समेत पांच पर दायर मुकदमे में सीओ को जांच का आदेश दिया। रिपोर्ट 22 जून तक कोर्ट में पेश करने को कहा है। खाना पट्टी निवासी रेशमा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी शादी दुर्गा प्रसाद से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। पति व ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। 31 मई को उसे मारपीट घर से निकाल दिया। उसकी बच्ची भी जबरन छीन लिए। पुलिस द्वारा न तो मेडिकल कराया गया न रिपोर्ट दर्ज की। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया तो उन्होंने सीएमओ को मेडिकल का आदेश दिया। सीएमओ द्वारा पीएचसी बक्शा में वादिनी की चोटों का मेडिकल कराया गया। एसपी को भी प्रार्थना पत्र दी गई लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
बदलापुर / घनश्यामपुर। मामपुर गांव में रविवार की रात बारात में जमीन विवाद कीी रंजिश में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के दो बारातियों को चाकू मारकर लहूलुहान कर दिया । मामपुर के बजरंगी गौतम के घर सरायभिखारी थाना आसपुरदेवसरा जनपद प्रतापगढ़ से बारात आयी थी । बारात जैसे ही द्वारपूजा के लिए जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने बारात में आए विकास कुमार (24) तथा विशाल कुमार गौतम (15) को चाकू से मार कर लहूलुहान कर दिया । घटना को लेकर बारात में भगदड़ मच गयी । दोनों घायलों को लेकर लोग रात में ही घर चले गए। इस संबंध में सरायभिखारी थाना आसपुरदेवसरा प्रतापगढ़ निवासी जड़ावतीपत्नी विनोद ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। कहा है कि इन चारो लोगों ने पहले ही जान से मारने की धमकी दे चुके हैैं। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
जाफराबाद। क्षेत्र के मलूक बहादुरपुर गांव निवासी निवासी पप्पू ने पुलिस पर भूमि पर क्बजा करने का आरोप लगाया। उसका कहना है कि राजस्व विभाग के आदेश बगैर पुलिस वालों ने उसकी जमीन पर दूसरे पक्ष की झोपड़ी डलवा दी। पप्पू और भोला निषाद के बीच भूमि विवाद चल रहा था। मई में जफराबाद थाने पर मामले के निस्तारण के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। चौकी से दो सिपाही 29 मई को पड़ताल के लिए आए। तय किया गया कि राजस्व विभाग से जमीन की पैमाइश होने तक कोई पक्ष जमीन पर कब्जा नहीं करेगा। लेखपाल को 25 जून को पैमाइश करनी है। पप्पू निषाद का आरोप है किरविवार को जफराबाद चौकी पर तैनात चार कांस्टेबल आए और गालीगलौज करने लगे। उनको धमाकर भोला निषाद का मड़हा रखवा दिया।