फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में चार की मौत, दस घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के बक्शा, खेतासराय, शाहगंज, बदलापुर, सुइथाकला में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए। घायलों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बक्शा क्षेत्र के पकड़ी ब्लॉक चौराहा के पास रविवार को बाइक सवार को ट्रक ने कुचल दिया। सिकरारा थाना क्षेत्र के ताहिरपुर गांव निवासी रोहित सरोज (23) रविवार सुबह अपनी बाइक से जौनपुर गया था। लौटते समय पकड़ी ब्लाक चौराहा पर ब्रम्ह बाबा मंदिर के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने ओवरटेक करने के चक्कर में धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर गया और ट्रक का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित तीन बहनों में इकलौता भाई था। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू ने जाकर परिवार को ढांढस बंधाया। उसके पिता अमृत लाल की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। खेतासराय क्षेत्र के लतीफपुर गांव का भिखारी बिंद (50 वर्ष) शनिवार की रात बाइक से अब्बोपुर से घर जा रहे थे। रास्ते में अमरेथुआं गांव निवासी चंद्रशेखर (17 वर्ष) और पप्पू (35 वर्ष) बाइक से रिश्तेदारी में खलौतीपुर आ रहे थे। तभी पुलिया के पास दोनों बाइक में टक्कर हो गई। तीनों घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार वाले भिखारी बिंद को लेकर शाहगंज एक निजी चिकित्सालय चले गए, उसकी मौत हो गई। सुईथाकला क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक लावारिस महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें