फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप 18-49-17

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
गांव जड़वा निवासी सोमवीर ने शहर के निजी सर्जिकल अस्पताल के चिकित्सक और अल्ट्रासाउंड केंद्र के चिकित्सकों पर अपनी माता के ऑपरेशन में लापरवाही करने का आरोप लगाया है। सोमवीर ने पुलिस ने को दी शिकायत में बताया कि उसकी माता बालादेवी पत्नी बलबीर सिंह को पेट में दर्द था। पेट में दर्द होने के कारण वह अपनी माता बालादेवी को 21 मई को डॉ. सुनील यादव श्रीकृष्णा कलर अल्ट्रासाउंड एंड इको सेंटर महेंद्रगढ़ लेकर आया था। अल्ट्रासाउंड करने के बाद डॉ. सुनील यादव ने उसकी मां की पीत की थैली में पथरी बताई।
डाक्टर ने ऑपरेशन का खर्चा 35 हजार रुपये बताया। उसने 20 हजार रुपये डाक्टर को दे दिए। इसके बाद डॉ. सुनील उसकी माता बाला देवी को शाम लगभग छह बजे लक्ष्मीनारायण सर्जीकल अस्पताल महेंद्रगढ़ में डॉ. प्रदीप यादव के पास लेकर गया। वहां डॉ. प्रदीप यादव ने जांच करके उसकी माता का ऑपरेशन कर दिया। ऑपरेशन के बाद उसकी माता की ब्लीडिंग नहीं रुकी। उसने डॉ. प्रदीप को इस बारे अवगत कराया तो उन्होंने कहा कि नलकी हटाने के बाद खून आना बंद हो जाएगा। किंतु अगले दिन तक जब ब्लीडिंग नहीं रुकी तो डाक्टर ने बिना बताए दोबारा ऑपरेशन कर दिया। 23 मई को लगभग आठ बजे डॉक्टर ने माता की तबीयत गंभीर बताते हुए किसी बड़े अस्पताल लेकर जाने की बात कही। अगले ही दिन वह अपनी मां का जयपुर के जीवन रेखा अस्पताल ले गया। जहां पर उनका इलाज शुरू कराया। उसने जीवन रेखा अस्पताल जयपुर में डॉक्टरों से माता की बीमारी के बारे में बातचीत की तो डाक्टरों ने बताया कि उनकी माता के ऑपरेशन में लापरवाही बरती गई है। इसलिए ऑपरेशन दोबारा करना होगा। उनकी लापरवाही की वजह से उसने जयपुर में अपनी माता का दोबारा ऑपरेशन करवाना पड़ा। उसने बताया कि ऑपरेशन में लगभग पांच लाख रुपये खर्च आया है। साथ ही आरोप लगाया कि डॉ. प्रदीप यादव ने उसे ऑपरेशन के खर्च के बिल तक नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
उन पर जो भी आरोप लगाए गए हैं वो निराधार हैं। ऑपरेशन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती गई। मरीज या उनके परिजन द्वारा मांगने पर रसीद या बिल दे दिया जाता है।
- डॉ. प्रदीप यादव, चिकित्सक।

वर्जन
जड़वा निवासी सोमवीर की शिकायत पर दोनों चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- नवल किशोर, थाना महेंद्रगढ़ प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें