फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में एसपी सिटी समेत पुलिस के दस जवान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मछुआ समाज की सभी उप जातियाें को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता अपने तय कार्यक्रम के तहत सीहीपुर गांव के समीप स्थित क्रांसिंग के पास रेल पटरी पर बैठ गए और इंदौर पटना एक्सप्रेस को एक घंटे तक रोके रखा। वहीं एक मालगाड़ी भी जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। कार्यकर्ताओं को पटरी से हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया तो कार्यकर्ता पथराव करने लगे। इसमें राष्ट्रीय महासचिव समेत 15 कार्यकर्ता
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए पथराव से एसपी सिटी समेत दस पुलिसकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस ने पथराव कराने के आरोप में 17 महिलाओं समेत 29 लोगों को गिरफ्तार किया। पूर्व में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय महासचिव डा. सूर्यभान यादव के नेतृत्व में रेल रोको आंदोलन के अंतर्गत सुबह दस बजे जौनपुर जंक्शन पर जाने वाले थे। सुरक्षा व्यवस्था में लगी पुलिस के पहले से ही वहां मौजूद होने की सूचना पर कार्यकर्ताओं ने अपना कार्यक्रम बदल दिया और सुबह साढ़े दस बजे जौनपुर-सुल्तानपुर रूट पर सीहीपुर रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचकर रेल पटरी पर बैठ गए। इंदौर से पटना जा रही इंदौर पटना एक्सप्रेस को रोक दिया। कार्यकर्ताओं के पटरी पर बैठने की जानकारी पर जौनपुर सिटी स्टेशन के इंचार्ज से एक मालगाड़ी को स्टेशन पर ही रोक लिया। जानकारी पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान लोकल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं को हटाने का प्रयास किया। जब नहीं हटे तो लाठीचार्ज कर दिया। राष्ट्रीय महासचिव डा. सूर्यभान यादव और जिलाध्यक्ष राम चरित्र निषाद समेत 15 कार्यकर्ता घायल हो गए तो कार्यकर्ताओं ने उग्र रूप दिखाते हुए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया जिसमें एसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय समेत दस पुलिस कर्मी घायल हो गए। एसपी सिटी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस ने मौके पर मौजूद 17 महिलाओं और 12 पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

सत्ता के इशारे पर हुआ लाठी चार्ज
जौनपुर। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डा. सूर्यभान यादव ने आरोप लगाया कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रही थी लेकिन पुलिस ने सत्ता के इशारे पर लाठी चार्ज किया जिसमें 15 से अधिक कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आंदोलन में प्रदेश अध्यक्ष राम भारत निषाद, जिलाध्यक्ष राम चरित्र निषाद, शाहगंज के अध्यक्ष सुरेंद्र बिंद, मनोज, दिनेश, बृज लाल, बशीर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें