फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार आ रहे किशोर को रोडवेज बस ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर/जौनपुर। जंघई मार्ग पर स्थित ताजुद्दीनपुर गांव के समीप बुधवार दोपहर में रोडवेज बस के धक्के से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया। हादसे के बाद चालक बस को कोतवाली के सामने खड़ी कर फरार हो गया। ग्रामीण चालक के खिलाफ कार्रवाई करने और अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। तीन घंटे बाद किसी तरह जाम समाप्त कराया जा सका।
कोतवाली क्षेत्र के कोटवा गांव से बुधवार को कोठारी गांव में बारात जाने वाली थी। बारात में जाने के लिए राजपति बिंद का पोता अजय (13) कपड़ा प्रेस कराने के लिए साइकिल से बाजार जा रहा था। ताजुद्दीनपुर के पास रोडवेज की चपेट में आने से अजय की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागा और कोतवाली के सामने खड़ी कर फरार हो गया। अजय के मौत की जानकारी जब कोटवा गांव के लोगों को हुई तो वह सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। ट्रैक्टर-टाली खड़ी कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया। सूचना पर पंवारा, मछलीशहर, मीरगंज, मुंगराबादशाहपुर की पुलिस पहुंच गई। ग्रामीण एसपी-डीएम को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। उपजिलाधिकारी जगदंबा सिंह और क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया। मृतक के चाचा कमला प्रसाद की तहरीर पर रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जंघई मार्ग पर दो माह में आठ की जान गई
मछलीशहर। जंघई मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन के चलते खतरनाक हो गया है। अप्रैल से जून के बीच लगभग आठ लोगों की मौत हो चुकी है। ूिद प्रशासन रूट डायवर्जन पर अमल नहीं करा पाया है।
हादसे के मारे गए अजय की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह अपने रिश्तेदार के घर डमरुआ में पति समला प्रसाद और बेटे अजय के साथ रहती थी। अजय पैतृक गांव कोटवा में विवाह में लेने के लिए पांच दिन डमरुआ से 5 दिन पहले आया था। बुधवार को जहां अजय की मौत हुई। वहीं नौ अप्रैल को मेदपुर बनकट निवासी एक ही परिवार के रामधारी (65), नागेंद्र (42) और शशिकांत (20) की मौत हो गई थी। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में मोलनापुर गांव में एक युवक मौत हो गई थी। इलाहाबाद जाने वाले भारी वाहनों को इसी रास्ते से भेजा जा रहा है जबकि सड़क संकरी है। बारी वाहनों की आवाजाही से पटरियां छतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे हादसे हो रहे हैं। अब तक इस मार्ग पर आठ लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में दो घायल
खुटहन। क्षेत्र के गोबरहा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को दो बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें दिलीप उपाध्याय 44 सुरीस शाहगंज व जिसान 22 वर्ष नई आबादी शाहगंज घायल हो गए। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें