फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहपुर में बोलेरो जीप ने कुचला बुजुर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर में जीप ने कुचला बुजुर्ग, टांडा में मौत
विज्ञापन

हादसे के बाद जीप चालक फरार, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शाहपुर (कांगड़ा)। शाहपुर में प्रीतमनगर के पास एनएच-154 पर शाहपुर से द्रमण की तरफ जा रही जीप ने बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रीतमनगर के पास पंजाबी ढाबे में चामुंडा से चंबा जा रही बस में भागी राम (60) निवासी डिवर तहसील सलूणी जिला चंबा अपने बेटे चमन लाल के साथ सफर कर रहा था। टांडा में इलाज के लिए बुजुर्ग अपने बेटे सहित आया हुआ था। इसी दौरान कांगड़ा से चंबा के लिए उन्होंने बस ली। बस चालक ने खाना खाने के लिए प्रीतमनगर के ढाबे पर बस रोक दी। बुजुर्ग भी खाना खाने के बाद सड़क किनारे खड़ा था कि अचानक तेज रफ्तार बोलेरो जीप चालक ने बुजुर्ग को कुचल दिया। चालक मौके से बुजुर्ग को उठाने के बजाय भाग खड़ा हुआ। लोगों के सहयोग से बुजुर्ग को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डलहौजी के डीएसपी साहिल अरोड़ा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा की मामला दर्ज कर लिया गया है। बुजुर्ग के शव का पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों को सौंप दिया है, जबकि फरार चालक की धरपकड़ जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें