फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुन्ना बजरंगी का नाम सुनते ही डा. रजनीश के उड़ गए थे होश!

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर के चिकित्सक मुन्ना बजरंगी के नाम से खौफ खाते हैं। ईशा हास्पिटल के संचालक डा. रजनीश को बदमाशों ने मुन्ना बजरंगी बनकर 26 मई की रात में साढ़े 10 बजे फोन किया था और दो करोड़ रुपये की मांग की थी। उसके बाद से धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया। भय के मारे डाक्टर ने पुलिस को सूचना नहीं दी बस बदमाशों से यही कहते रहे कि रुपयों का इंतजाम कर रहे हैं। उन्होंने कुछ रुपये चुका दिए और बाकी की माफी के लिए मुुन्ना के करीबियों से सिफारिश करने लगे तब उन्हें पता चला कि रंगदारी तो किसी और ने मांगी है। उसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन

सिटी स्टेशन के नजदीक ईशा हास्पिटल है। अस्पताल में इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ के 20 नामचीन डाक्टर बैठते हैं। 26 मई को मोबाइल नंबर 7380563710 से डा. रजनीश श्रीवास्तव को फोन आया और उनसे दो करोड़ की रंगदारी मांगी गई। इसके बाद कई बार इसी नंबर से डाक्टर को फोन आते रहे। 27 मई की रात फिर साढ़े 10 बजे फिर फोन आया कि कल शाम चार बजे तक स्थान पर पैसे पहुंचा तो नहीं तो तुम्हारी पत्नी को मार दिया जाएगा। शाम चार बजेे से पहले फिर फोन आया कि घर से निकल रहे हो। डाक्टर ने कहा कि दो करोड़ का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इतनी कमाई ही नहीं होती है। बदमाश ने कहा कि फोन पर ज्यादा बात नहीं करता। इसके बाद डा. रजनीश 15 लाख रुपये लेकर उस पर हास्पिटल के नाम की मुहर लगाकर बदमाशों को दे आए। तीन जून को सुबह साढ़े नौ बजे एक बदमाश आया और डाक्टर को अस्पताल में गाली देने लगा। उसने एक नर्स को धक्का देकर गिरा दिया। इसके बाद डाक्टर मुन्ना बजरंगी के करीबियों के यहां सिफारिश के लिए चक्कर लगाने लगे। पता चला कि वहां से तो पैसे मांगे ही नहीं गए हैं। इसके बाद डाक्टर ने चार जून को लाइन बाजार थाने में तहरीर दी। डाक्टर 15 लाख रुपये देने की बात कह रहे हैं जबकि कुछ लोगों का कहना है कि बदमाशों ने 50 लाख की वसूली की है।


26 मई को पहली बार रात में फोन आया। इसके बाद धमकियों का सिलसिला शुरू हो गया। तीन जून को एक बदमाश ने अस्पताल पर आकर धमकी दी तो पता करना शुरू किया कि पैसे कौन मांग रहा है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। अभी भी दो बदमाश फरार हैं। मुझे भय बना हुआ है। मेरी सुरक्षा का इंतजाम पुलिस को करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. रजनीश श्रीवास्तव
ईशा हास्पिटल, जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें