जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा के सीवन का पुरा में आज सोमवार की सायँ सात बजे बाइकर्स लुटेरों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर एक लाख नौ हजार सौ रुपये सहित एक टैब व एक मोबाइल को लूट लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने जांच में जुटी पर मामले को संदिग्ध बता रही है।
सोमवार की सायँ सात बजे कर्मचारी अजय पटेल गोपापलपुर एवं मसौढ़ा से उपभक्ताओ से धनराशि की वसूली करके लौट रहा थे। जब वह सीवन का पुरा के पास पहुंचे तो पहले से खड़े दो बाइक सवार मुझे रोक लिए। बाइक रुकते ही एक ने मुझे तमंचा सटाकर पैसों से भरा बैग छीन लिया। बैग में फाइनेंस कंपनी के सदस्यों से वसूले गए कुल एक लाख नौ हजार सौ रुपये थे। इसके अतिरिक्त एक टैब व मोबाइल भी था जिसे लुटेरे लूटकर धमकाते हुए फरार हो गए। पीड़ित भारत फाइनेंस कम्पनी दानगंज वाराणसी की शाखा केराकत में बतौर कर्मचारी कार्यरत है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी । जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई।