जौनपुर। कोतवाली क्षेत्र के अलफस्टीनगंज स्थित प्रधान डाकघर के एक लिपिक के काउंटर पर रखे ढाई लाख रुपये उचक्के शुक्रवार को लेकर चंपत हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
लिपिक सत्यप्रकाश रुपयों से भरा बैग काउंटर पर रखकर काम निपटा रहे थे। इसी दौरान कुछ उचक्के पहुंचे और उन्हें इधर उधर की बातों में उलझा दिया। उनमें से एक रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। सूचना पर कोतवाल संग सीओ नृपेंद्र भी पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम भी बुलवाई गई। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। प्रधान डाकघर में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा है। जिसकी वजह से उचक्कों की पहचान करने में पुलिस को काफी दिक्कत होगी। सीओ का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का वर्कआउट हो जाएगा।