सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव में सोमवार की रात पत्नी को कमरे में बंद कर मारने पीटने के आरोप में पति के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
भैरोपुर गांव के निवासी सूरज गौतम का उसकी पत्नी पूनम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने पत्नी को कमरे में बंद करके बेरहमी से मारने पीटने लगा। परिजनों के साथ आसपास के लोगों ने कमरा खोलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग असफल रहे। काफी देर बाद भी जब दरवाजा नही खुला तो युवक के पिता उमाशंकर गौतम को किसी बड़ी घटना होने की आशंका हुई। उन्होंने फौरन 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ गांववालों के सहयोग से दरवाजा तोड़वा कर दोनों को बाहर निकाला। कमरे से बाहर आते ही सूरज पुलिस से उलझ गया। और धक्का मुक्की करने लगा। जिसमें पुलिस की वर्दी फट गई। पुलिस उसे थाने ले आई जहां पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया।