फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता विवाहिता पति के साथ थाने पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। सुरिस गांव निवासी एवं कोतवाली में तैनात चौकीदार गजराज यादव ने पांच दिन पूर्व बेटी को ससुराल में मारपीट कर उसे गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बेटी की हत्या की भी आशंका जताई थी। बुधवार को विवाहिता पति के साथ थाने पहुंची और पिता द्वारा लगाए गए सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह पति के साथ वाराणसी में इलाज करा रही थी। ससुराल वालों से उसे कोई परेशानी नहीं है। यह कहकर वह पति के साथ ससुराल चली गई। अब पुलिस केस दर्ज कराने वाले विवाहिता के पिता के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

चौकीदार की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटे उप निरीक्षक नंद प्रसाद ने परिजनों व गांव के लोगों से पूछताछ किया तो मामला कुछ अलग ही निकला। विवाहिता की बात उसके पति ने एसआई से फोन पर कराया। और कहा कि वह वाराणसी में पत्नी का इलाज करा रहा है। इस बीच मंगलवार को महिला हेल्पलाइन 181 की रेनू पटेल, प्रीति चौबे, महिला सिपाही रीना राय के साथ विवाहिता शीला देवी थाने पहुंची। जो पूछताछ के दौरान ससुरालीजनों पर लगाये गये दहेज उत्पीडन के आरोप को सिरे से खारिज करते हुए बताया कि सम्पर्क न होने के कारण पिता ने मामला दर्ज कराया। महिला ने ससुराल में सबकुछ ठीक होने की बात कही। और पति के साथ ससुराल चली गयी। मामले में कोतवाल प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ससुराल पक्ष पर दर्ज मुकदमा समाप्त होगा। पुलिस को झूठी जानकारी देने पर विवाहिता के पिता गजराज यादव पर कार्यवाही की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें