फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की पिटाई को लेकर दो पक्ष आमने -सामने,चले ईंट पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतासराय। नगर के बारा मोड़ के पास आटा लेकर आ रहे युवक की पिटाई को लेकर सोमवार का दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हटाया। साथ ही दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोहरौती वार्ड निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा (40) डोभी मोड़ के पास स्थित आटा चक्की से आटा लेकर वापस लौट रहा था। वह बारा मोड़ के पास पहुंचा था कि तभी वहां खड़े कुछ युवकों द्वारा जितेंद्र पर फब्तियां कसी गईं। विरोध करने पर उन्होंने जितेंद्र की पिटाई कर दी। इसके बाद जितेंद्र अपने घर आ गया और वहां से कुछ युवकों को लेकर मारपीट के संबंध में पूछताछ करने लगा। इस बीच दोनों पक्षों से दर्जनों युवक जमा हो गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर चलाना शुरू कर दिया। मौके पर खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों को हटाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जितेंद्र की पिटाई करने वाले दो नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें