सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में पिछले महीने 19 अप्रैल को विवाहिता की संदिग्ध हाला में हुई मौत के मामले में पुलिस हत्यारोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार शुक्रवार को कर जेल भेज दिया। दोनों हत्यारोपी मृतका के सगे देवर हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई थी।
बक्शा थाना क्षेत्र के हाजीपुर , फरीदाबाद गांव निवासी राम बरन यादव ने स्थानीय थाने में तहरीर दिया था कि उसने अपनी बेटी संजू यादव (25) की शादी 2009 में क्षेत्र के कठार गांव निवासी गौरीशंकर यादव के पुत्र अवधेश यादव के साथ किया था। घरेलू विवाद को लेकर उसकी बेटी को सास विद्या देवी, देवर रमापति, शैलेश व अनिरुद्ध के साथ देवरानी रेखा देवी ने लात घूसों से बेरहमी से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद इन लोगो ने उसे फंदे पर लटका कर आत्महत्या का नाटक रच दिया। पुलिस पांचों के खिलाफ 147,304,504 की धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को आरोपी देवर रमापति यादव व अनिरुद्ध यादव को भोर में सिकरारा चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों कहीं भागने के लिए बाजार में किसी साधन का इंतजार कर रहे थे।