फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी। रामपुर थाना के जमालापुर बाजार के पास की एक बस्ती से एक युवक ने बिहार के एक दुकानदार की बाहर सो रही आठ साल की बच्ची को शुक्रवार की रात चारपाई से उठाकर बगल के टीनशेड में ले जाकर दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर मचाने पर पहुंचे माता पिता को देख युवक फरार हो गया।
विज्ञापन

जमालापुर बाजार के पास बिहार का रहने वाला यह व्यक्ति पंक्चर बनाता है। उसका परिवार बरामदे में मच्छरदानी लगाकर सो रहा था। रात लगभग साढ़े 12 बजे पड़ोस की पस्ती से एक युवक पहुंचा और मच्छरदानी को खोलकर आठ वर्षीय बालिका को उठाकर बगल के टीनशेड में ले गया। तभी उसकी नींद खुल गई और चिल्लाने लगी। युवक ने उसका मुंह दबाकर दूसरी जगह से जाने लगा तो वह फिर चिल्लाई। उसके बाद माता-पिता दौड़े तो युवक अपनी बस्ती की तरफ भाग निकला। बालिका के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें