फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का वीडियो बनाते पकड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शाहपंजा मोहल्ला स्थित शाह बाबा की मजार पर आई महिला जायरीन का शौचालय में वीडियो बना रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। शाहबाबा की मजार पर प्रत्येक गुरुवार को जायरीनों की भारी भीड़ एकत्र होती है। दोपहर में मजार पर आई महिला बगल में बने शौचालय में गई थी। शौचालय के रोशनदान से युवक मोबाइल से वीडियो बना रहा था। बाहर मौजूद किसी महिला की नजर युवक पर पड़ी तो उसने शोर मचाया। आस पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद डायल100 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें