फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज के सात सभासदों के खिलाफ परिवाद दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र स्थित गल्ले के दुकानदार को कमीशन न देने पर मारने-पीटने और गालियां, धमकी देने के आरोप में शाहगंज नगर पालिका परिषद के सात सभासदों के खिलाफ एसीजेएम प्रथम ने परिवाद दर्ज किया है।
विज्ञापन

प्रशांत कुमार अग्रहरी निवासी जेसीज चौक शाहगंज ने कोर्ट में परिवाद दायर किया कि वह अपने पिता शिवकुमार स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं भूतपूर्व चेयरमैन स्व. मिठाई लाल के आश्रित हैं। पिता की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पुराना चौक में स्थित है। नवंबर 2017 में निकाय चुनाव के बाद कस्बा व नगर पालिका के सभासद लगातार धमकी दे रहे थे कि दुकान चलाना है तो हर माह कमीशन देना पड़ेगा। 15 अप्रैल को 11 बजे अर्पित समेत सात सभासद घर आकर परिवादी व उसके पिता से पुन: कमीशन मांगने लगे। इंकार करने पर सभी ने उसे व उसके पिता को घर में घुस कर मारा पीटा और धमकी दी कि अगर कमीशन नहीं दिए तो दुकान में आग लगा देंगे। पुलिस को तहरीर दी तो प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। और न ही मेडिकल कराया गया। एसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें