मछलीशहर। क्षेत्र के सलारपुर गांव में सोमवार की देर रात आकाशीय बिजली की तेज आवाज के सदमे से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विजेंद्र उपाध्याय (40) सोमवार की देर रात अचानक हुई आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़हाट से घबराकर नींद खुल गई। इसी बीच दोबारा आकाशीय बिजली की तेज आवाज होने पर उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन फानन में उन्हें सीएचसी सुजानगंज पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।