फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश के भाई ने साथियों पर ही लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरसादपुर के पास बुधवार की रात हाईवे पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के दौरान गोली लगने से हुई अविनाश सिंह की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को मृतक अविनाश सिंह के भाई मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में अविनाश के साथियों पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की मांग की है। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने उसके साथियों के खिलाफ पहले से ही अपहरण का केस दर्ज किया है। बदलापुर के मिरसादपुर के पास बुधवार को हुई फायरिंग में प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बरचौली निवासी अखिलेश यादव और बदलापुर थाना क्षेत्र के रूपचंद्रपुर निवासी अविनाश सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में बदलापुर थाने में तीन एफआईआर पहले से दर्ज है। अखिलेश यादव की हत्या के आरोप में वीरेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने विशाल सिंह, मनोज सिंह, मनीष सिंह समेत पांच नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि अखिलेश यादव की हत्या के मामले में आरोपी विशाल सिंह की पत्नी मनीषा सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रुपचंद्रपुर निवासी अविनाश सिंह की हत्या के आरोप में वीरेंद्र यादव, योगेश, अखिलेश यादव समेत चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज है। मृतक अविनाश के भाई मुकेश सिंह की तहरीर पर पुलिस ने उसके साथी मनोज सिंह, मनीष सिंह और विशाल सिंह पर अपहरण का केस पहले से दर्ज किया है। शनिवार को मृतक अविनाश सिंह के भाई मुकेश सिंह ने पुलिस को एक और तहरीर देते हुए कहा है कि उसके भाई अविनाश की हत्या अपहरण के आरोपी विशाल सिंह, मनीष सिंह और मनोज सिंह ने ही की है। पुलिस को दी गई तहरीर में मुकेश ने कहा है कि चार मार्च को समय करीब सात बजे मनीष सिंह मनोज सिंह तथा विशाल सिंह स्कार्पियो से उनके घर पहुंचे और अविनाश को जबरन स्कार्पियो में बैठा कर लेकर चले गये । मुकेश कुमार सिंह ने प्रार्थनापत्र में यह दावा किया है भाई अविनाश की अपहरण करने के बाद उपरोक्त लोगों ने रास्ते में हत्या कर दी। सीओ सौम्या पांडेय का कहना है कि तहरीर मिली है। पुलिस को अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट आते ही केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें