फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

सिधौना गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार करते समय शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
सिधौना गांव निवासी त्रिपुरारी मिश्रा की पुत्री आकांक्षा (20) रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी बीच सारनाथ एक्सप्रेस की आवाज सुनकर घबरा गई और रेलवे ट्रैक पर ही गिर गई। इस दौरान वहां ट्रेन पहुंच गई। जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों और परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेष यादव ने बताया कि पंचनामा करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक ने पुलिस वाहन में मारी टक्कर
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना मोड़ के पास शुक्रवार की देर रात एक ट्रक ने चंदौली पुलिस के वाहन में टक्कर मार दी। संयोग रहा की इससे कोई पुलिस कर्मी घायल नहीं हुआ। घटना की जानकारी होते ही पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेष यादव ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें