फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया पर फंसा ट्रक, लगा घंटों जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर रामदयालगंज बाजार के निकट सई नदी के पुल पर ट्रक खराब होने से मंगलवार की सुबह दो किलोम्रीटर तक लंबा जाम लग गया। जाम में स्कूली बसें भी फंस गईं। घंटों बाद किसी तरह लोगों ने ट्रक को धक्का देकर सड़क के किनारे किया। जिसके बाद धीरे- धीरे रास्ता साफ हुआ। जाम में स्कूल की बसें फंसने की वजह से छात्र परेशान रहे समय से वह स्कूल नहीं पहुंच पाएं।
विज्ञापन

मड़ियाहूं-जौनपुर मार्ग पर सई नदी पर तकरीबन सौ वर्ष पुराना पुल लोगों के सहयोग से बनाया गया था। यह पुल काफी जर्जर हो गया है। इस पर एक बार में एक ही ट्रक निकल सकता है। ऐसे में मंगलवार को मिर्जापुर की तरफ से आ रही एक ट्रक खराब हो गई। ट्रक के खराब होते ही दोनों तरफ तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। स्थिति यह थी कि दोनों तरफ से ओवरटेक कर वाहन आमने-सामने आ गए जिससे आने जाने का रास्ता ही बंद सा हो गया। लोगों ने किसी तरह वाहनों को इधर-उधर करा कर छोटी गाड़ियों का आवागमन शुरू कराया और ट्रक को धक्का देकर पुल से बाहर करके रास्ता साफ कराया। इस रोड से शहर के 20 से अधिक स्कूलों की जीप एवं बसें छात्रों को लेकर शहर आती हैं। जाम की वजह से वह भी इसमें फंस गई। छात्र जाम में फंस कर परेशान हो उठे। कई बसें तो समय से स्कूल नहीं पहुंच सकीं। वैसे पुल पर जाम लगना कोई नई बात नहीं है। यहां हर रोज दो भारी वाहनों के आ जाने की वजह से जाम लग जाता है। एक साथ एक ही भारी वाहन पुल पार कर सकता है। इस रोड से लोग विन्ध्याचल, मिर्जापुर, भदोही, ज्ञानपुर, रामपुर की तरफ आते-जाते हैं। ट्रकों का भी बड़े पैमाने पर इस रूट से आना जाना है। ऐसे में लोगों को जाम में फंस कर घंटों जूझना पड़ा। सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें