मीरगंज। गोधना बाजार मे फुल्की बेचने वाले दुकानदार को एक ठग ने रविवार को ठगी करके पहले उसके गल्ले से सात हजार निकाला। इसके बाद उसके एटीएम से दस हजार निकालवा लिया। दुकानदार परेशान होकर आपबीती पुलिस से बताई। पुलिस जांच में जुट गई है।
मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले के रावतपुर थाने के मसिरन गांव निवासी प्रमोद कुमार अपने साथियों के साथ
मीरगंज थाना के गोधना गांव में रहकर फुल्की बेचने का काम करता है। रविवार को लगभग 10 बजे उसके कमरे पर एक व्यक्ति पहुचा।उसने शादी विवाह के लिए फुल्की का आर्डर बुक कराया। साथ ही बयाना के रुप मे दो हजार की नोट दुकानदार को देकर पांच सौ रुपये लेने की बात कही।इसके बाद दुकानदार ने उसे 1500 रुपये वापस दे दिया। इसके बाद कुछ देर वाद फिर वह व्यक्ति आर्डर कैंसिल करके 500 रुपये भी वापस ले लिया।फिर दुकानदार से पैसा देकर गुटखा मंगवाया। जब दुकानदार गुटखा लाने गया तभी वह उसके गल्ले से सात हजार नगद व एटीएम निकाल लिया। दुकानदार के वापस आने पर वह चला गया। कुछ देर के बाद दुकानदार के मोबाइल पर 10 हजार रुपया निकले जाने का मैसेज आया। दुकानदार गल्ले में देखा तो उसका सात हजार रुपया नगद व एटीएम कार्ड गायब था। इसके बाद दुकानदार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।