फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के साथ धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
डोभी। कालेज में दाखिला दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले खिलाफ छात्राओं ने चंदवक थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी शिवधारी यादव और उसके बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोप है कि बीएससी में प्रवेश के लिए पैसा ले लिया लेकिन दाखिला नहीं कराया। छात्रा जब परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र मांगने पहुंची तो उसे रोक दिया गया।
विज्ञापन

रामगढ़ गांव निवासी आरती सिंह का आरोप है कि बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए उसने फीस जमा किया। विद्यालय द्वारा फीस की रसीद भी दी गई। परीक्षा के समय वह प्रवेशपत्र लेने कालेज गई तो वहां बहानेबाजी की जाने लगी। प्रवेशपत्र के नाम पर जो कागजात दिए गए वे फर्जी निकले। छात्रा ने जब इसकी शिकायत की तो पैसे लेने वालों ने छात्रा के घर जाकर धमकी दी। छात्रा चंदवक थाने पहुंच गई और तहरीर देकर शिवधारी और उसके बेटे प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। हरिहरपुर गांव निवासी शिवधारी यादव महाप्रबंधक के नाम से मशहूर हैं। क्षेत्र में उनके पांच इंटरमीडिएट व तीन डिग्री कॉलेज के अलावा बीटीसी कालेज व अन्य शिक्षण संस्थान हैं। पुलिस ने शिवधारी व प्रवीण के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें